फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! ताऊ ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Jan 2019 08:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में नगर के एक मोहल्ले में ताऊ ने ही मासूम भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। परिजनों ने मासूम को हालत बिगड़ने पर देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया तो उन्हें उसके साथ हुई हैवानियत के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अपनी 12 वर्षीय बेटी को उपचार के लिए देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसके साथ हैवानियत होने की जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जब उन्होंने बेटी से इसके बारे में पूछा तो उसने पड़ोस में ही रहने वाले ताऊ का नाम लिया। साथ ही बताया कि उसने इसके बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते वह डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन

वहीं शनिवार को पीड़ित पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा और पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि मासूम जब घर से बाहर निकली तो वहां पहले से ही खड़ा ताऊ उसे बहला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसका खुलासा हुआ तो मोहल्ले के लोग भी हैरत में पड़ गए। 

कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला पीड़िता का सगा ताऊ है जिसकी उम्र भी करीब 50 वर्ष है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें