महिला ने आरोप लगाया था कि रुड़की में उसके घर के सामने रहने वाले पादरी डेविड जानसन उनकी दो बेटियों को घर में काम कराने के लिए सहारनपुर ले गए। जब उसकी छोटी बेटी कुछ दिन बाद घर पहुंची तो उसने बताया कि पहले डेविड जानसन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। फिर उसे अपने बेटे जॉय जानसन के पास चंडीगढ़ भेज दिया। जहां जॉय जानसन एवं उसके तीन साथियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने सहारनपुर के मिशन कंपाउंड स्थित पादरी के मकान पर कुर्की का नोटिस भी लगा दिया था। बाद में पुलिस ने पादरी डेविड जानसन को वर्ष 2015 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लगभग दो साल जेल में रहने के बाद डेविड जानसन जमानत पर आ गया। उसका बेटा जॉय जानसन एवं उसके साथी अभी तक फरार चल रहे थे। पुलिस ने जॉय जानसन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/