फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार आशीष हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Tue, 17 Sep 2019 07:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पत्रकार आशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष की हत्या के मामले में फरार चल रहे महिपाल के पिता जगदीश ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


शहर के माधव नगर निवासी पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष की 18 अगस्त को सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने महिपाल, सूरज, सन्नी को गिरफ्तार कर उनके पास से लाइसेंसी रायफल, डबल बैरल बंदूक और तीन तमंचे बरामद किए थे। लाइसेंसी रायफल महिपाल के पास से और लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक सूरज के पास से बरामद हुई थी। दोनों ही लाइसेंस महिपाल के पिता जगदीश निवासी मन्नूगढ़ थाना झिंझाना, शामली के नाम पाए गए। जिसके चलते नगर कोतवाली पुलिस ने 20 अगस्त को जगदीश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जगदीश पर आरोप है कि उसने अपने लाइसेंसी हथियार अपने बेटे और अपने पौत्र को दे दिए। जिन्होंने उसका गलत इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज
विज्ञापन


पुलिस आरोपी जगदीश को गिरफ्तार करने का काफी समय से प्रयास कर रही थी। जगदीश ने सोमवार को पुलिस को चकमा देकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। जहां कोर्ट के आदेश पर जगदीश को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि ने बताया कि पुलिस कई दिन से जगदीश को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। लेकिन जगदीश पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। सोमवार को जगदीश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें