ग्रामीणों को समझाती एसडीएम रितु पुनिया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है।
बता दें कि मामला देवबन्द के गांव तल्हेड़ी खुर्द का है। यहां रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।