पुलिस की चेकिंग के दौरान रविवार को बदमाशों ने लूट की तीन वारदातों को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद कहीं पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही तो वहीं पास ही लूट होने के बावजूद पीछा करने पर भी बदमाश नहीं दबोचे जा सके।
यूपी 100 की गाड़ी के पास लूट
अमरोहा के कु रैशियान मोहल्ला निवासी अजहर रविवार रात अपनी पत्नी शफा के साथ पूर्वा महावीर में आ रहे थे। महिला अपने पिता अनवार के घर जा रही थी। जैसे ही शफा देहलीगेट क्षेत्र में घंटाघर से करीब दो सौ मीटर आगे गली में पति के साथ पैदल पहुंची तो पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। इस दौरान अजहर ने बदमाशों का पीछा, किया। लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर यूपी 100 की गाड़ी खड़ी थी। लेकिन फिर भी लुटेरों को पकड़ा नहीं जा सका। बाद में देहलीगेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। महिला ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये, दो अंगूठी, एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी सोने के कुंडल, टीका और कागजात थे। पीड़िता ने लूट की तहरीर दी है।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
नौचंदी शास्त्रीनगर सेक्टर-13 निवासी अधिवक्ता हुमा रात करीब 8:30 बजे अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। बच्चा पार्क चौराहे के पास पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने हुमा के हाथ से पर्स झपट लिया। वारदात के दौरान पुलिस बच्चा पार्क चौराहे पर ही चेकिंग कर रही थी। दोनों बहनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की चेकिंग के दौरान ही लूट होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन और लालकुर्ती पुलिस लुटेरों को पकड़ने के बजाय सीमा विवाद में उलझकर मामले को टरकाने में लग गई। जिस पर पीड़िता पुलिस से भिड़ गई और कहा कि एक तो बदमाश पकड़े नहीं जा रहे, उल्टा पुलिस परेशान करने में लग गई। पर्स में डेढ़ हजार रुपये, मोबाइल फोन, आईडी कार्ड और कागजात थे।
दिनदहाड़े ही लूट लिया
रुड़की रोड स्थित विवेक विहार निवासी भगवत दयाल रविवार सुबह दस बजे एक्टिवा से औघड़नाथ मंदिर जा रहे थे। कंपनी गार्डन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पहले दोनों आरोपियों ने रामराम की और फिर कंकरखेड़ा जाने का रास्ता पूछा। इस बीच बदमाशों ने भगवत दयाल को मोबाइल फोन का नया कवर दिखाना शुरू कर दिया। जबरन उनके हाथ में कवर थमाते हुए उनकी सोने की अंगूठी उतार ली। भगवत ने शोर मचाया तो बदमाश उन्हें धक्का देकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने कोई चेकिंग तक नहीं की। इंस्पेक्टर सदर ने बाद में कहा कि बदमाश जल्द पकड़ लिए जाएंगे।