मेरठ में एक युवक ने विवाहिता की ससुराल में पहुंचकर पहले तो पंचायत में समझौता कराया। लेकिन दूसरे ही दिन विवाहिता को मायके लाकर दुष्कर्म कर डाला। यही नहीं, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी विवाहिता की शादी दो साल पहले पानीपत में हुई थी। पीड़िता के अनुसार ससुराल में अनबन चलने के कारण करीब एक माह पूर्व उसके परिजन और अमजद नाम का एक रिश्तेदार पानीपत पहुंचे थे। मायके पक्ष ने ससुराल वालों से समझौता कर लिया था।
यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार.. कहीं दरिंदगी तो कहीं झांसे की शिकार, झकझोर देंगी दुष्कर्म की ये पांच वारदात
आरोप है कि अमजद अगले दिन फिर पानीपत पहुंचा और विवाहिता को झूठ बोलकर मेरठ मायके ले आया। लेकिन जब वह मायके पहुंची तो वहां परिजन नहीं थे। आरोप है कि अमजद ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। 26 सितंबर को पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद अमजद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
वहीं मंगलवार को पीड़िता लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और समझौता न करने पर आरोपी पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि आरोपी अमजद को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/