फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म  

Mon, 05 Sep 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
पुलिस से ‌शिकायत करने आई दुष्कर्म पीड़़िता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक युवती से कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बनाते हुए नेट पर डालने की धमकी दी है। रविवार को पीड़िता परिजनों के साथ पिलोखड़ी चौकी पहुंची और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


18 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले पास ही मोहल्ले का एक युवक उसे अपने घर ले गया था। युवक के कुछ दोस्त भी कमरे में मौजूद थे। आरोप है कि उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया गया। रात भर वह नशे की हालत में कमरे में रही। अगली सुबह जब उसे होश आया तो वह उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। आरोपी युवक ने धमकी देते हुए कहा कि उसने अश्लील वीडियो बना ली है। यदि परिजनों या थाने में शिकायत की तो वह वीडियो को नेट पर डाल देगा। जिसके बाद युवती सहम गई और परिजनों को नहीं बताया। 

आरोप है कि दो दिन पहले युवक ने पीड़िता को देहरादून चलने के लिए कहा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी वीडियो सार्वजनिक कर देगा। जिस पर उसने अपने परिजनों को आपबीती सुना दी। दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस के होश उड़ गये। कार्रवाई के बजाय पुलिस समझौता करने के लिए दबाव डालने लगी। 
विज्ञापन


बहन कहकर ले गया था युवक
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे बहन कहकर अपने घर जरूरी काम बताकर लेकर गया था। इस घटना में युवक के अलावा उसके दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। नशे की हालत में उसे कुछ नहीं पता।

समझौते के लिए दबाव
जिस समय युवती परिजनों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंची तो कुछ देर बाद ही आरोपी के परिजन भी पहुंच गए। जहां युवती से समझौते के लिए दबाव डाला गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौते की बात चली। 
कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि युवती ने रेप का आरोप लगाकर तहरीर दी है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी। किसी भी मामले में पुलिस समझौता नहीं कराएगी।- रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें