फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी लैब में नकली उपकरणों की सप्लाई

Sat, 21 Nov 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पैथोलॉजी लैब में पैरामीटर पूरा किए बगैर ही जांच रिपोर्ट तैयार करने का गोरखधंधा काफी बड़ा हो सकता है। लैब में प्रयोग होने वाले नकली कांच मैटेरियल का शुक्रवार को फिर से भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को क्राइम ब्रांच और थाना लालकुर्ती पुलिस ने बोरोसिल कंपनी के अधिकारियों के साथ छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन


टीम ने पीएल शर्मा रोड पर आरबी एंड कंपनी के नाम से संचालित स्टोर पर भारी मात्रा में बोरोसिल कंपनी का नकली कांच मैटेरियल पकड़ा है। बताया जा रहा है कि स्टोर संचालक सारा माला अंबाला से लाकर मेरठ सहित अन्य शहरों की पैथोलॉजी लैब और स्कूल-कालेजों की लैब में बोरोसिल के नाम पर बेच रहा था।

बोरोसिल कंपनी के कंट्रोल मैनेजर किशोर साहनी ने बताया है कि हमें प्राइवेट डिटेक्टिव फर्म के माध्यम से सूचना मिली थी कि मेरठ में दो जगह पर बोरोसिल कंपनी का नकली मैटेरियल बेचा जाता है। सोमवार को बच्चा पार्क पर एक लाख 30 हजार रुपये का नकली माल पकड़ा गया था।
विज्ञापन


अब शुक्रवार को टीपी नगर निवासी अखिल गुप्ता द्वारा पीएल शर्मा रोड पर संचालित दुकान पर छापा मारा तो वहां करीब 70 हजार का नकली माल पकड़ा गया है। कंपनी की तरफ से अखिल गुप्ता के खिलाफ थाना लालकुर्ती में शिकायत दर्ज कराई गई है।

खबर छपने के बाद हरकत में आई पुलिस
शुक्रवार के अंक में अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद थाना लालकुर्ती पुलिस हरकत में आई और दुकान खुलते ही क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापा मार दिया। गौरतलब है कि एसएसपी ने बोरोसिल कंपनी की शिकायत पर 18 नवंबर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिस पर बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम ने अपनी टीम भी उपलब्ध करा दी थी, लेकिन घंटों तक थाना लालकुर्ती में खड़े रहने के बाद भी थानाध्यक्ष ने छापा मारने के लिए फोर्स मुहैया नहीं कराई थी। इस कारणक्राइम ब्रांच और कंपनी की टीम लौट गई थी। इसको अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

जांच रिपोर्ट नहीं हो सकती सही
बोरोसिल कंपनी के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर किशोर साहनी ने कहा कि यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कितनी पैथोलॉजी लैब को यहां से कांच मैटेरियल सप्लाई होता था, लेकिन जितनी भी लैब में इसका इस्तेमाल किया जा रहा होगा वो किसी भी सूरत में मरीज की सही जांच रिपोर्ट नहीं दे सकती। हालांकि यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में लैब यहां से स्लाइड, टेस्ट ट्यूब, पीकर समेत करीब 300 मैटेरियल ले जाकर इस्तेमाल कर रहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें