फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पलटी, पूर्व डीजीपी की पत्नी की मौत

Sat, 07 May 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी की पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंडीगढ़ स्टेडियम में गोल्फ खेलने के बाद पौत्री के साथ मेरठ घर लौट रहीं पूर्व डीजीपी की पत्नी की कार करनाल हाइवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित ए-30 राधा गार्डन कॉलोनी में सेवानिवृत्त ब्रजपाल सिंह का परिवार रहता है। ब्रजपाल सिंह त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में डीजीपी रहे हैं। उनकी पत्नी कनकलता सिंह (65) कोलकाता के सिटी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर थीं। जो अपनी पौत्री चित्रांगदा सिंह (15) के साथ दो मई को गोल्फ खेलने के लिए चंडीगढ़ गई थीं। शुक्रवार को दादी-पौत्री अपनी लेंसर कार से चंडीगढ़ से मेरठ लौट रही थीं। कार कनकलता खुद ड्राइव कर रही थीं। मेरठ-करनाल हाईवे पर दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार गढ़ी और सराय के बीच अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में कनकलता गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी पौत्री भी चोट लगने से लहूलुहान हो गई। हादसे  की सूचना मिलते ही सीओ एसपी शर्मा मौके पर पहुंचे। कनकलता ने सीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। हादसे की सूचना पर ब्रजपाल सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुए पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी चैंपियन रह चुकीं कनकलता
परिजनों के अनुसार 65 साल की उम्र में भी कनकलता काफी एक्टिव रहती थीं। वह हमेशा से एकेडमिक टॉपर रही थीं। साथ ही कॉलेज लाइफ में स्पोर्ट्स में यूनीवर्सिटी चैंपियन रह चुकी थीं।  उन्हें गोल्फ का काफी शौक था। घुड़सवारी सहित अनेक खेलों में अनेक मेडल भी जीते। इतनी उम्र के बाद भी वह अभी भी स्पोर्ट्स से जुड़ी हुई थी। वे मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बिरालसी गांव की रहने वालीं थीं। जबकि बृजपाल मूल रूप से सरधना के गांव कपसाड़ निवासी हैं। उनका परिवार विजय नगर से राधा गार्डन कॉलोनी गंगानगर शिफ्ट हुआ था।
शव पहुंचते ही मचा कोहराम
कनकलता की मौत की जानकारी जब गंगानगर राधागार्डन कॉलोनी स्थित उनके परिवार को मिली तो सभी बेहाल हो गए। उनका शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। कॉलोनी में भी शोक छा गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया जाएगा।
बेटा कोलकाता हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार
कनकलता के पुत्र अवनीपाल कोलकाता हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। जबकि बेटी हनिशा बंगलूरू में रायटर्स न्यूज एजेंसी में जोनल मैनेजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें