फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर मुल्जिम फरार, अभी तक नहीं लगा सुराग, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

Wed, 13 Nov 2019 11:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद जेल में हत्या की सजा काट रहा मुल्जिम बुधवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। तीन घंटे बाद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मेडिकल थाना पुलिस को सूचना दी। मुरादाबाद व मेरठ पुलिस फरार मुल्जिम की तलाश में दिनभर जुटी रहीं, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह के मुताबिक, संभल निवासी कमल पुत्र मेहराज मुरादाबाद जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा है। तबीयत खराब होने पर मुरादाबाद जेल के तीन सिपाही मुल्जिम कमल को मेरठ मेडिकल कॉलेज लाए थे। मुल्जिम को भर्ती कराने के बाद तीनों पुलिसकर्मी कहीं निकल गए। कुछ देर बाद वार्ड से मरीज को गायब देखकर डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: 'बद्दो' फरारी मामला: पुलिसकर्मियों को फिर भेजा जेल, ग्यारह आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बताया कि मुल्जिम को पीलिया समेत कई गंभीर बीमारियां थीं। उसकी हालत बहुत खराब थी। उसे डॉक्टरों की निगरानी की जरूरत थी। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एक माह पहले भी कमल 15 दिन मेडिकल में भर्ती रहा था। दोबारा तबीयत खराब होने पर उसे भर्ती कराया गया था। 

कहां थे दोनों पुलिसकर्मी 
सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह का कहना है कि मुरादाबाद जेल से तीन सिपाही रतन सिंह, किशन कुमार और सुरेंद्र मथुरिया मुल्जिम कमल को लेकर आए थे। कमल के फरार होने के दौरान तीनों सिपाही कहां थे। इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। मुरादाबाद जेल अधीक्षक को घटना की जानकारी दी गई है। तीनों सिपाहियों पर कार्रवाई होना तय है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें