फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिसकर्मियों ने आबकारी के सिपाही को लाठी-डंडों से पीटा, मामले की जांच शुरू

Tue, 20 Aug 2019 01:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चोट के निशान दिखाता घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में यूपी-हरियाणा सीमा की निवाड़ा चेकपोस्ट पर रविवार रात वाहनों से अवैध वसूली की वीडियो बनाने के शक में तीन पुलिसकर्मियों ने आबकारी विभाग के सिपाही को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। एसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


निवाड़ा चौकी उगाही को लेकर काफी बदनाम है। दो साल पहले पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस कर्मियों की मारपीट का शिकार हुआ आबकारी सिपाही धर्मवीर सिंह बुलंदशहर के नरसैना गांव का रहने वाला है। उसकी ड्यूटी निवाड़ा चेकपोस्ट पर लगी थी। धर्मवीर ने एसपी को बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह चौकी के पास मोबाइल से अपने परिचित से बात कर रहा था। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। 

गुंडागर्दी की हदें पार, भाजपा नेता का फोन नहीं सुना तो कर दी दरोगा की पिटाई, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसकी वीडियो बनाने के शक में उसकी वर्दी फाड़ दी और सर्विस रिवाल्वर तान कर मारने की धमकी दी। उसे खींचकर चौकी के पास बने कमरे में ले गए और लाठियों से पीटा। 

एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें