फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी शर्मसार, पिस्टल दिखाकर इंस्पेक्टर ने महिला कांस्टेबल का किया बलात्कार

Wed, 07 Feb 2018 09:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ जिले के एक पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी ही महिला कांस्टेबल साथी से यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस घटना ने खाखी को शर्मसार कर दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने पिस्टल की नोक पर महिला से रेप किया और उसका वीडियो बनाया।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस मामले में महिला कांस्टेबल ने एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात की थी। महिला ने एसएसपी को बताया था कि पिछले साल दिवाली के आस पास इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल सिंह ने किसी बहाने से बुलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मेरठ पुलिस लाइन्स के पास ले गया। जहां उसने सुनसान सड़क पर पिस्टल दिखाकर रेप किया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

महिला कांस्टेबल का आरोप है कि इसके बाद भी इंस्पेक्टर ने कई बार बंदूक की नोक पर उससे रेप किया। एसएसपी की जांच के बाद इंस्पेक्टर पर सभी आरोप सही साबित हुए हैं। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मेरठ महिला थाने में कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी मुरादाबाद जिले में तैनात है वहीं महिला कांस्टेबल मेरठ में ही तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें