एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई हैं। यह ऐसा गिरोह है, जो कि सात-आठ साल से डकैती की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इन बदमाशों का सही नाम, धर्म और उनके स्थायी पते की जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। आरोपियों का काफी आपराधिक इतिहास है। 29 जनवरी 2020 को इस गैंग के बदमाशों अंकुश, नरेंद्र और अर्जुन को गाजियाबाद पुलिस ने जेल भेजा था
प्रेसवार्ता में आरोपियों को पहचाना
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में पीड़ित परिवार भी पहुंचे। जिसमें एक महिला ने आरोपी चंद्रपाल और मनोज को पहचान लिया। बोली कि यह आरोपी मुझे मारने की धमकी दे रहा था। इसने मेरे कान से कुंडल नोंचे थे। एक के बाद एक आरोपियों की पहचान कराई गई।
यह पकड़े गए आरोपी
1. चंद्रपाल उर्फ सरताज पुत्र बनारसी
2. संदीप उर्फ टिंकू पुत्र सुखपाल उर्फ मुकेश
3. राहुल उर्फ मोनू पुत्र चंद्रपाल
4. कविता उर्फ बल्ले पत्नी राहुल उर्फ मोनू
5. कमलेश उर्फ सोमवती पत्नी चंद्रपाल
(पांचों निवासी जोगीपुरा कोतवाली हापुड़ हाल पता फफूंडा खरखौदा )
6. बिरजू पुत्र रोहताश
7. सूरदा पत्नी प्रदीप
8. कविता पत्नी शोभित
(तीनों निवासी गांव गालंद पिलखुआ हापुड़)
9. मनोज पुत्र बुंदू निवासी हैदरनगर कोतवाली हापुड़
फरार आरोपी
1. सुखपाल उर्फ मुकेश उर्फ गोपाल उर्फ नेताजी पुत्र रामस्वरुप उर्फ मगला निवासी जोगीपुरा कोतवाली हापुड़
2. मोंटी पुत्र सतपाल निवासी गालंद मसूरी गाजियाबाद
ढाई माह में की ये वारदात
नौ नवंबर 2019: नौचंदी थानाक्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक दुकान में लूट
24 दिसंबर 2019 : मसूरी गाजियाबाद की यमुनापुरम कॉलोनी में दो घरों में डकैती
04 जनवरी 2020 : हापुड़ के सिंभावली में डकैती
21 जनवरी : परीक्षितगढ़ में तीन घरों में डकैती
24 जनवरी : परतापुर में दो घरों में डकैती
26 जनवरी : खरखौदा में दो घरों में डकैती
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/