फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, इतनी बड़ी संख्या में मिले चोरी के वाहन, 54 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2020 01:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डीजीपी के निर्देश पर मेरठ पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 54 आरोपी गिरफ्तार कर चोरी के 125 वाहन, 16 तमंचे, 31 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
54 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी द्वारा चलाए गए अभियान में मेरठ पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। 24 घंटे की कार्रवाई में 54 आरोपी गिरफ्तार कर चोरी के 125 वाहन, 16 तमंचे, 31 कारतूस बरामद किए। आरोपियों से बरामद कार और बाइक मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों से चोरी होनी बताई है। आरोपियों के पास से कई नंबर प्लेट बरामद हुई, जिन्हें वाहनों पर लगाकर चलते थे। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर 54 आरोपियों को मीडिया से रूबरू कराया। आरोपियों से बरामद कार, बाइक की पुलिस लाइन में लंबी लाइन लग गई। दौराला, पल्लवपुरम, टीपीनगर, कोतवाली, सदर बाजार, ब्रह्मपुरी, परतापुर समेत कई थानेदार आरोपियों और उनसे बरामद वाहनों को लेकर पहुंचे। एक साथ 54 आरोपियों की गिरफ्तारी और 125 वाहनों को बरामद करने की खुशी पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी दिख रही थी। हर कोई एक-दूसरे से आरोपियों और वाहनों की संख्या पूछने में जुटे थे।

यह भी पढ़ें: यूपी: एक बड़े पुश चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात बदमाश गिरफ्तार, कई वारदातों को दे चुके थे अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जनपद में अभियान चलाया गया। जिसमें अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पुलिस ने दबोचा है। उक्त आरोपियों की निशानदेही पर जिलेभर में धरपकड़ का अभियान चलाया गया। जिसमें एक के बाद एक 54 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर जिले में चोरी के 125 वाहन, 16 तमंचे, 31 कारतूस, चार चाकू, 44 बिना नंबर की प्लेट समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह अंतर्राज्यीय है, जो कि मेरठ के अलावा कई जिलों में वाहन चोरी की वारदात करता था। 

यह पकड़े गए आरोपी 
पुलिस ने बताया कि आरोपी शाकिर निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट, नीरज निवासी बागड़ियान मोहल्ला ब्रह्मपुरी, शिवा निवासी ब्रह्मपुरी, विकास निवासी गौतमनगर ब्रह्मपुरी, शुऐब निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ीगेट, रमीज निवासी सराय बहलीम कोतवाली, जुबैर निवासी पल्लवपुरम, कपिल उर्फ हवलदार निवासी मलियाना टीपीनगर, मोनू उर्फ मनोज निवासी कलछीना भोजपुर गाजियाबाद, विकास शर्मा निवासी चंद्रलोक टीपीनगर, शुऐब निवासी सौफीपुर पल्लवपुरम, रोहित निवासी रिठानी परतापुर, महेश निवासी गगोल परतापुर आदि समेत 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें