फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: 56 मुठभेड़ में 117 बदमाश गिरफ्तार, लेकिन कम नहीं हुआ अपराध, अब चुनौती बने ये कुख्यात

Thu, 18 Jul 2019 11:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस एक के बाद एक मुठभेड़ कर रही है। अब तक दो साल में 56 मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें 117 अपराधी पकड़े गए हैं। अधिकतर बदमाशों के पैर में गोली लगी। इन मुठभेड़ों और बदमाशों के घायल होने के बाद भी अपराध कम नहीं हुए। हत्या, लूट, चोरी से लेकर अन्य अपराध लगातार जारी हैं।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस और बदमाशों के बीच वर्ष 2018 में 22 मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 55 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें कई इनामी बदमाशों के पैरों में गोली भी लगी। बदमाशों के कब्जे से 37 तमंचे और पिस्टल, 122 कारतूस बरामद हुए। 

वहीं वर्ष 2019 में अब तक 34 मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 62 अपराधियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाशों के पैर में गोलियां मारी गई। 61 तमंचे व पिस्टल, दो रायफल, एक बंदूक, 140 कारतूस बरामद किए गए। बागपत के एक लाख के इनामी आदेश को मुजफ्फरनगर में मार गिराया गया। ताबड़तोड़ मुठभेड़ के बाद भी अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। जनपद में हत्या, लूट व चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। अज्ञात लोगों की हत्या कर शवों को जनपद में विभिन्न स्थानों पर ठिकाने लगा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया था दीपक दायमपुर

जनवरी 2018 में पुलिस ने बिनौली थाना क्षेत्र में बदमाश दीपक निवासी दायमपुर जनपद मेरठ को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद पुलिस एनकाउंटर में कोई बदमाश नहीं मरा। 

दो साल में 15 अज्ञात शव लगाए गए ठिकाने
जनपद में दो वर्षों में 15 से अधिक अज्ञात शवों को ठिकाने लगाया जा चुका है। औद्योगिक क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव जला दिया था। कलक्ट्रेट के ज्ञान वाटिका में अज्ञात व्यक्ति का शव फेंक दिया था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंक दिया था। बरनावा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर शव कृष्णा नदी में फेंक दिया था। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के महेशपुर चौपड़ा के जंगल में युवती की हत्या कर शव को जला दिया। इसके बाद भी कई अज्ञात शव मिल चुके हैं। जिनकी कोई पहचान नहीं हुई।

नौ इनामी पुलिस के लिए चुनौती
जिले से नौ इनामी बदमाश अभी भी फरार हैं। जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। ककड़ीपुर गांव निवासी विकास उर्फ फोनी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। मेरठ जनपद के सरूरपुर खुर्द निवासी संजीव छपरौली थाने से 25 हजार का इनामी है। बावली गांव निवासी अन्नु उर्फ अनुभव पर बड़ौत कोतवाली से 25 हजार, शामली जनपद के कनियान गांव निवासी अमित पर रमाला थाने से 25 हजार, मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी राहुल पर बड़ौत कोतवाली से 25 हजार का इनाम घोषित है। इनके अलावा भी चार बदमाशों पर इनाम घोषित हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने में विफल साबित हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें