फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने भाजपा नेता के रेस्टोरेंट में छापा मारकर पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज 

Thu, 18 Jul 2019 11:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार में विजिलेंस की टीम ने भाजपा नेता के रेस्टोरेंट में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी है। अवर अभियंता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता देवेंद्र गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि देवेंद्र गिरी भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है। 

विज्ञापन


बता दें कि खड़खड़ी सूखी नदी स्थित भाजपा नेता देवेंद्र गिरी के शुद्ध वैष्णों पंजाबी रेस्टोरेंट पर बिजली चोरी पिछले कई दिनों से हो रही थी। किसी ने इसकी शिकायत विजिलेंस देहरादून से की थी। टीम ने बुधवार को हरिद्वार पहुंचकर भाजपा नेता के रेस्टोरेंट में छापेमारी की।

विज्ञापन

इस दौरान भी मौके पर बिजली चोरी होती मिली। बिना मीटर के एलटी लाइन से सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट को लेकर आपसी विवाद भी है।
 
उधर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता लखपत सिंह नेगी की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने देवेंद्र गिरी पुत्र किशन गिरी निवासी कॉरा देवी कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
वहीं विजिलेंस ने मुखिया गली स्थित महाकालेश्वर सेवा सदन नई बिल्डिंग में भी छापेमारी की। चोरी पकड़े जाने पर पुलिस ने ज्योति गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें