सहारनपुर में गंगोह पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। गिरफ्तार किया गया बदमाश 15000 का इनामी कालू है।
शनिवार रात लगभग 9.00 बजे गंगोह पुलिस बाढ़ी माजरा नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देख कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। जिस पर दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों को गोली लगने से सिपाही अजय राठी घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, मुठभेड़ में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी संजीव पकौड़ी