मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी अजहर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह शनिवार को आसपास जंगल में मिट्टी लेने गई थी। इस दौरान वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उसे ईख के खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी।
यह भी पढ़ें: कक्षा तीन की छात्रा से दरिंदगी मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक निलंबित
सूचना पर थानाध्यक्ष भावनपुर पीड़िता के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिसके बाद पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर थाने पर पहुंचा। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी पक्ष ने कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ लोग किशोरी के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए थाने के पास तक जा पहुंचे।
सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर चांद पुत्र साजिद, अजहर पुत्र बजरुद्दीन, उस्मान पुत्र अहसान अली और शाहिब उर्फ बुडला पुत्र मुबारक अली के खिलाफ संगीन धारा मे मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी अजहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/