फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छोटे भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jun 2020 10:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और नीचे मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में एक ग्रामीण की उसके बड़े भाई ने गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण मकान को लेकर विवाद बताया गया है। वारदात के बाद हत्यारोपी बड़ा भाई फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव चूड़ियाला निवासी 45 वर्षीय अलीमुद्दीन सैफी पुत्र नूर मोहम्मद मंगलवार रात को परिवार के साथ मकान में सोया था। देर रात करीब तीन बजे उसके बड़े भाई बशीरुदीन उर्फ बशीर ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी परिजनों को धमकी देते हुए फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: गड्ढे में पड़ी मिली लापता युवक की लाश, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि दोनों भाई एक ही मकान में रहते हैं। अलीमुद्दीन लुहार का काम करता था। मकान को लेकर आपस में विवाद था। इसी को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की है। मृतक की पत्नी रिहाना ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार हत्यारोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


उधर, जिले के शाहपुर कस्बे में मोहल्ला गोकुलपुर निवासी 25 वर्षीय युवक भारत पुत्र नकली राम का शव बुधवार सुबह सोरम मार्ग पर स्थित एक नलकूप के पेड़ पर लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर उसकी पहचान कराई तो शव कस्बे के भारत का निकला। वह मंगलवार शाम से लापता था। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें