फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला की चाकू से गोदकर हत्या, शव जलाया, इलाके में दहशत

Mon, 23 Apr 2018 06:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बागपत में अर्द्ध जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वारदात स्थल से टूटी चूड़ियां, कान की बाली सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आसपास फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में स्कार्पियो गाड़ी घटना स्थल की तरफ जाती हुई दिखी है।  

विज्ञापन


सोमवार को सुबह के समय निवाड़ा गांव के चौकीदार तौफिक पुत्र शौकत ने कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को जानकारी दी कि औद्योगिक क्षेत्र बागपत में ओसो पैकजिंग फैक्ट्री के पास अर्द्ध जली अवस्था में शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी  मौके पर पहुंचे और अर्द्ध जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को वारदात स्थल से महिला की टूटी चूड़ियां, एक कान की बाली, चाकू, सब्जी, मट्ठे की बोतल खून से सनी हुई मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव महिला का है। पुलिस ने आसपास फैक्ट्रियों में पूछताछ की तो पता चला कि ओसो फैक्ट्री के कर्मचारी दिनेश ने रात्रि तीन बजे के लगभग आग जलती हुई देखी थी, लेकिन वहां कोई नहीं था। इस संबंध में चौकीदार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि वारदात स्थल के पास एक फैक्ट्री में सीसीटीवी कैमरा लगा है। संबंधित कैमरे की फुटेज खंगाली तो रात्रि 2:39 बजे एक स्कार्पियो गाड़ी वारदात स्थल की तरफ जाती दिखाई दे रही है। इससे लगता है कि बदमाश महिला की गाड़ी में हत्या कर शव यहां लेकर आए और पेट्रोल डालकर जला दिया, क्योंकि सब्जी और मट्ठे की बोतल खून से सनी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पैर का पंजा जलने से बचा 
पुलिस के अनुसार बरामद शव करीब 90 प्रतिशत तक जल चुका है। बस एक पैर का पंजा बचा है। शव को पेट्रोल डालकर जलाया  है, क्योंकि वारदात स्थल के पास कैन का ढक्कन मिला है।  
विज्ञापन


हरियाणा से जुड़े हो सकते हैं तार 
औद्योगिक क्षेत्र में अर्द्ध जला मिला शव हरियाणा की किसी महिला का हो सकता था, क्योंकि बागपत जनपद में 10 अप्रैल के बाद से कोई महिला लापता नहीं है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हरियाणा के लोग शव लेकर बागपत आए और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। महिला की पहचान सिर्फ कान की बाली से हो सकती है।

पढ़ें : यूपी: ब्याज के पैसे न देने पर चाकू से गोदकर मार डाला, कई घायल

विज्ञापन

किसी ने तो देखें होंगे बदमाश 

फाइल फोटो
औद्योगिक क्षेत्र में जिस स्थान पर शव को जलाया गया है, वहां पर चारों तरफ फैक्ट्रियां हैं। इनमें दिन-रात मजदूर काम करते हैं। किसी ने तो बदमाशों को देखा होगा, लेकिन कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।  

पुलिस की नाक के नीचे हुई वारदात 
औद्योगिक क्षेत्र में जिस स्थान पर वारदात हुई है, यहां से एसपी आवास मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर है। वहीं 50 मीटर की दूरी पर पुलिस लाइन है। पुलिस की नाक के नीचे बदमाश इतनी बढ़ती वारदात को अंजाम देकर चले गए और पुलिस सोती रही। 

कुछ सवाल अनसुलझे - 
* जला हुआ शव महिला का है या पुरुष का 
* गुमराह करने के लिए तो नहीं डाल दी चूड़ी और बाली  
* क्या औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती 
* औद्योगिक क्षेत्र में रात में ही क्यों जलाया गया शव 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें