फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में महिला का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, घर में पढ़ाता था टयूशन

Mon, 23 Apr 2018 01:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नहाती महिला का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। मामला राजधानी शिमला का है। आरोपी को बालूगंज पुलिस गोल पहाड़ी ग्वालियर से गिरफ्तार कर लाई है।

विज्ञापन


आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। पुलिस उस वीडियो को रिकवर करने की कोशिश करेगी। जिस वीडियो के आधार पर आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार करता रहा।

पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि युवक उसका एमएमएस बनाकर उसे ब्लैक मेल कर शारीरिक शोषण करता रहा है। महिला ने पुलिस थाना में आरोपी की करतूतों का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाथरूम में नहा रही थी तभी वीडियो क्लीप बना डाली

बताया जा रहा है कि महिला ने बच्चों की पढ़ाई के बीते साल अप्रैल महीने में एक ट्यूटर रखा। रूटीन में ट्यूटर भी बच्चों को पढ़ाने के लिए घर आता था। आरोप है कि एक दिन महिला घर के बाथरूम में नहा रही थी इसी बीच आरोपी ने मोबाइल पर उसकी नहाते हुए वीडियो क्लीप बना डाली।

महिला इस बात से अनजान थी। मौका देखकर आरोपी ने महिला को वह क्लीप दिखाई और वायरल करने की धमकी दी। उसकी बातों से महिला डर गई और चुप रही। आरोप है कि इस पर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए।

एएसपी मनमोहन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला के साथ दुराचार करने के आरोप में आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हर पहलू पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें