ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्ष रात में ही आमने सामने आ गए। दोनों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। बलजीत, राजवीर और भारत सिंह को घेराबंदी कर मारपीट की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। भारत की हालत गंभीर देख उसे मेरठ रेफर किया गया।
उधर, जगराम की ओर से शहर कोतवाली में सत्यवीर, दयाराम, योगेंद्र, प्रशांत, संजीव, आरुनी उर्फ अन्नु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार ने एसपी संजीव त्यागी को बताया कि मारपीट में दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल हुए है। एसपी ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कराने के सीओ को निर्देश दिए। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और सीने में चोट के कारण राजवीर की मौत की पुष्टि हुई हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/