फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, पुलिस को परिजनों पर शक

Tue, 13 Dec 2016 03:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सतवाई गांव के जंगल में रविवार शाम दसवीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को बगैर बताए परिजन खून से लथपथ बेटी को अस्पताल ले गए। अस्पताल से पुलिस के पास मीमो पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पुलिस का दावा है कि परिजनों के जेहन में छात्रा की हत्या का राज छुपा है। क्योंकि परिजन घटनास्थल भी सही नहीं बता रहे हैं। 
विज्ञापन

मामला रोहटा थानाक्षेत्र के सतवाई गांव का है। पुलिस के अनुसार किसान सुरेंद्र कुमार की बेटी रूपल (16) दसवीं की छात्रा थी। सुरेंद्र रविवार को सिंचाई करने खेत पर गए थे। परिजनों के मुताबिक शाम चार बजे रूपल पिता की चाय लेकर खेत पर गई। गांव के अशोक के खेत के सामने अज्ञात बदमाशों ने रूपल को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सुरेंद्र दौड़कर वहां पहुंचे तो उनकी बेटी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। 
बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर सुरेंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई। सुरेंद्र ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान भी मौके पर पहुंचे। छात्रा की गोली मारने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और छात्रा को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

मीमो पर पहुंची पुलिस 
सुभारती मेडिकल कॉलेज से छात्रा की गोली लगने से मौत का मीमो जानी थाने में पहुंचा। जानी पुलिस ने रोहटा पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी पर रोहटा पुलिस ने सुभारती पहुंचकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने परिजनों पर सवाल उठाए कि उन्होंने पुलिस को इसके बारे में क्यों नहीं बताया।
मौके पर खून क्यों नहीं
पुलिस का दावा है कि परिजन घटनास्थल सही नहीं बता रहे। क्योंकि परिजनों ने जहां पर छात्रा को गोली लगना बताया, वहां खून का निशान नहीं मिला। पुलिस ने कई किसानों से पूछताछ भी की। किसी ने भी सही घटनास्थल नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि छात्रा की हत्या किसने की, इसका राज तो परिजनों के जेहन में छुपा हुआ है। 
नजदीक से मारी गोली
कार्यवाहक एसओ रोहटा राजेंद्र सिंह का कहना है कि सुरेंद्र ने ईख के खेत से छात्रा को गोली मारना बताया है। जबकि छात्रा को बहुत नजदीक से गोली मारी गई है। क्योंकि गोली पेट में लगी और उसके आसपास ब्लैकनिंग आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने छात्रा को पहले पकड़ा और फिर उसको सटाकर गोली मारी है। इस मामले में रूपल के भाई शक्ति सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

रूपल की हत्या में गहरा राज छुपा है। परिजनों को जानकारी है कि हत्या किसने की है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वारदात का खुलासा चौंकाने वाला होगा।- श्रवण कुमार सिंह, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें