इटावा से ट्रक में लूटपाट करने के बाद ड्राइवर को अधमरा कर भागे हाईवे के लुटेरों को कप्तान कानपुर देहात प्रभाकर चौधरी ने बिना फोर्स के अकेले पीछा करते हुए जांबाजी दिखाते हुए अकले दम पर पकड़ा।
प्रभाकर ने अपनी समझबूझ से हाईवे पर ट्रक को बीच में खड़ाकर पहले रास्ता बंद कर दिया और फिर लुटेरों की कार को औरैया थाने की पुलिस की मदद से घेर लिया।
कप्तान प्रभाकर चौधरी ने स्वयं रिवाल्वर तान कर बदमाशों को रोका। देर रात लगभग दो बजे रायपुर के पास उनकी कार को पकड़ा गया। सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों के पास लूट का माल बरामद कर लिया गया है। एसएसपी इटावा पांचों लुटेरों को अपने साथ ले गए हैं।