फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का चाकू से गोदकर कत्ल, थाने पहुंचा कातिल  

Mon, 28 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ के समसपुर में हत्या के बाद पुलिस से उलझते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फलावदा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में रविवार शाम सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद कातिल खून से सना चाकू लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। जिस युवक का कत्ल किया गया, उस पर हत्यारोपी युवक की बहन का अपहरण कराने में मदद करने का आरोप था। थाने पहुंचे मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समसपुर गांव निवासी एक युवती 25 अगस्त 2015 को अपने प्रेमी नीरज पुत्र तेजपाल के साथ चली गई थी। जिसमें युवती के परिजनों ने फलावदा थाने में नीरज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था। युवती ने कोर्ट में बयान दिया था कि नीरज के दोस्त रविंद्र ने उसकी मदद की थी।

तभी से युवती का भाई गोविंद रविंद्र से नफरत करने लगा था। रविवार शाम रविंद्र (24) पुत्र राजपाल गांव के ही एक युवक के साथ गेहूं पिसवाने ग्राम महलका गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में गोविंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविंद्र पर चाकू से हमला बोल दिया। हमला होता देखकर रविंद्र के साथी उसे छोड़कर भाग गए। रविंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद आरोपी गोविंद रविंद्र की बाइक से ही खून से सना चाकू लेकर फलावदा थाने पहुंचा और हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। उधर, रविंद्र की हत्या की जानकारी पर मृतक के परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी को सौंपने की मांग की। भीड़ के नारेबाजी और हंगामा करने पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सूचना पर एसपी देहात, सीओ मवाना और कई थानों की फोर्स के साथ थाने पहुंचे। देर तक रात गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखकर फोर्स तैनात की गई थी। वहीं आरोपी ने पुलिस को दिन में झगड़ा होने पर हत्या करना बताया है। मृतक के पिता ने हत्यारोपी गोविंद पुत्र मदन के अलावा प्रवीन और उसके भाई ओमपाल पुत्र सुंदर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें