गगोल निवासी रोहित महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने पर नौ अप्रैल को जेल गया था। तन्हाई बैरक में उसे मां के हत्यारोपी रोहटा के डालमपुर निवासी देवी सिंह के साथ रखा गया था।
वहीं, शुक्रवार रात देवी सिंह की रोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देवी सिंह ने रोहित की पीटकर और चादर से गला दबाकर हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह रोहित बैरक में मृत मिला तो जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देते फॉरेंसिक टीम बुलाई थी। डिप्टी जेलर राकेश वर्मा की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में लापरवाही बरतने पर हेड जेल वार्डर हरिशंकर त्रिपाठी, रविंद्र सिंह और जेल वार्डर संजय सिंह और सनोज को निलंबित कर दिया था। डीजी जेल की जांच में जेलर राकेश वर्मा को निलंबित कर दिया था। मेडिकल पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट जेल के आला अधिकारियों को भेजी है। डीआईजी जेल ने भी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है।
मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि रिमांड के कागजात तैयार कर लिए गए हैं। जल्द ही कोर्ट में कागजात पेश किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक