फैशन डिजाइनर से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास
वहीं मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को दो युवकों ने फैशन डिजाइनर युवती से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाते हुए युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो मनचलों ने उसे पीट दिया।
लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती फैशन डिजाइनर है। शनिवार शाम को वह बाजार से खरीदारी करने जा रही थी। घर से 200 मीटर की दूरी पर ही पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की। आरोप है एक युवक ने हाथ पकड़कर खींच लिया। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। इतने पर भी आरोपी नहीं माने और उसे खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो युवती का भाई पहुंचा गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटा और धमकी देकर भाग गए।
सूचना पर यूपी 100 और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित युवती के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी युवकों के घर दबिश दी तो उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों को पीटा गया है। वहीं युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
वर्जन--
दोनों पक्षों में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। जांच में मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि मारपीट का आया है। तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
- दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/