फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर मॉड्यूल के जरिये सलमान ने वेस्ट यूपी में फैलाया जाल, लॉकडाउन से पहले बागपत से गया था कश्मीर

Wed, 24 Jun 2020 01:37 AM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • बागपत के इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान सीधा-साधा बना रहता था सलमान वानी
  • लॉकडाउन से पहले बागपत से गया था कश्मीर, वहीं से चला रहा था नेटवर्क
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी सलमान खुर्शीद वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आतंकी सलमान खुर्शीद वानी स्लीपर मॉड्यूल बनाकर वेस्ट यूपी के जिलों में बड़ा नेटवर्क तैयार कर रहा था। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक उसके टारगेट पर थे। वह व्हाट्सएप व फेसबुक मैसेंजर से मैसेज भेजकर गोपनीय जानकारियां जुटाता था। वीडियो कॉलिंग पर बात करता था। इंस्टीट्यूट में रहकर 6 महीने तक सलमान ने काफी जानकारियां जुटाईं। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की जांच पड़ताल में सामने आया कि बागपत के इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन की पढ़ाई के दौरान सलमान खुर्शीद बहुत सीधा बना रहता था। इंस्टीट्यूट के छात्र सलमान पर काफी भरोसा भी जताते थे और मानते थे कि वह गरीब और असहाय है। लेकिन, गोपनीय जानकारियां जुटाता रहता था।

इंस्टीट्यूट में अधिकांश समय मोबाइल और लैपटॉप पर ही बिताता था। बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप व मैसेंजर पर उसके फ्रेंड लिस्ट काफी बड़ी है। उनके जरिए वह वेस्ट यूपी के जिले की गोपनीय जानकारियां लिया करता था।
विज्ञापन


जिसको वह आतंकी संगठनों को भेजा करता था। बरेली के इनामुल से भी सलमान खुर्शीद ने काफी जानकारी मैसेंजर के जरिए ली थी। एटीएस ने बरेली से इनामुल को पकड़ा तब जाकर सलमान खुर्शीद की जानकारी हो सकी।

 
विज्ञापन

लॉकडाउन लगने से पहले ही कश्मीर गया वानी 
इनामुल से पूछताछ करते ही एटीएस ने सलमान खुर्शीद की तलाश में बागपत के इंस्टीट्यूट से जानकारी जुटाई। जहां से पता चला कि लॉक डाउन से पहले सलमान खुर्शीद बागपत से कश्मीर चला गया है।

कश्मीर जाने के बाद भी सलमान का नेटवर्क मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़ बुलंदशहर, बरेली और अमरोहा में लगातार चलता रहा। व्हाट्सएप और मैसेंजर के जरिए साथियों के साथ बात करता था। अब सलमान खुर्शीद के जरिए एटीएस और सुरक्षा एजेंसियां काफी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में जुट गई हैं।  

एटीएस का गोपनीय मिशन चल रहा है। सलमान खुर्शीद वानी के जरिए सुरक्षा एजेंसियां बारीकी से जांच कर रही है। सलमान की स्लीपर मॉड्यूल सेल कहां तक फैला है, इसकी पड़ताल जारी है। बागपत पुलिस को भी सुरक्षा एजेंसियों की मदद करने के लिए लगाया गया है। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें