आईएसआई की जड़ें गहरी
पुलिस भी मानती कि आईएसआई एजेंटों की जड़ें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में फैली हैं। इसको लेकर पुलिस भी नईम के करीबियों का पता लगाने में जुटी है कि कहीं दूसरों का कनेक्शन आईएसआई एजेंटों से तो नहीं है। इसको लेकर लोकल खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। कई गांवों से गोपनीय जानकारी जुटानी शुरू कर दी हैं।
एनआईए ने दिए निर्देश
नईम को गिरफ्तार करने के निर्देश एनआईए ने दिए हैं। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को लगाया है। पुलिस जल्द ही नईम को गिरफ्तार कर लेगी। वो हथियार सप्लायर है, इसके बारे में जानकारी मिल रही हैं।
- राजेश कुमार, एसपी देहात
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/