फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में अपहृत प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जांच में सामने आ रही रही ये बड़ी वजह

Sat, 08 Dec 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
राजेश अहलूवालिया फाइल फोटो और साइड में बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में गंगानगर क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी से 13 दिन पहले अपहृत हुए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर शव की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। सुपारी देकर हत्या कराने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश अहलूवालिया (58) 25 नवंबर से लापता थे। उनकी कार बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी के पास लावारिस मिली थी। प्रॉपर्टी डीलर की तलाश में क्राइम ब्रांच और गंगानगर थाना पुलिस लगी थीं। पुलिस ने बताया है कि राजेश के मोबाइल की सीडीआर में गाजियाबाद की एक महिला का नंबर मिला। 

पुलिस ने महिला और राजेश की पत्नी से भी पूछताछ की। शुक्रवार को महिला ने खुर्जा निवासी राशिद का नाम बताया। उसको क्राइम ब्रांच टीम ने खुर्जा से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने राजेश का शव तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एससी देहात राजेश कुमार ने बताया कि महिला समेत दो लोगों को पकड़ा है। जिन्होंने राजेश अहलूवालिया की हत्या होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस रात तक उसका शव आरोपियों की निशानदेही पर तलाश रही है। 

चार करोड़ रुपये बने जान के दुश्मन
पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने अपना मकान चार करोड़ 40 लाख रुपये में एक डॉक्टर को बेचा था। डॉक्टर ने जो रकम दी थी, उसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि चार करोड़ को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। हत्या के मामले में पुलिस अभी फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम खुर्जा गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें