फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रा में जान देकर गंवाई मोहब्बत की कीमत

Fri, 15 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हर्रा में रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेशाम हत्या से सनसनी फैल गई और बाजार बंद हो गए। सीओ सरधना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव हर्रा निवासी जब्बार के बीस वर्षीय बेटे माजिद का शव बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे मदरसे के कुछ छात्रों ने गांव के ही एक घेर के सामने पड़े देखा। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हत्या की सूचना पर बाजार बंद हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। माजिद के सिर और पेट में गोली मारी गई थी।

पुलिस की जांच में नजदीक के एक मकान के अंदर खून के निशान पाए गए। घर के अंदर से गली तक के रास्ते तक खून के निशान मिले। घर के अंदर से पुलिस ने गोली का एक खोखा भी बरामद किया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने तीन गोलियां चलने की आवाज सुनी थी।
विज्ञापन


सीओ सरधना बृजेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि माजिद लगभग तीन माह पहले ही गांव से ही एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। मामले में वह जेल भी गया था। एक माह पूर्व ही वह जेल से बहार आया था। कुछ दिन पहले उस पर सरधना में जानलेवा हमला भी किया गया था। हत्या को इसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पीड़ित पक्ष के लोग  थाने में जमा थे। तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें