फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध का राज जानते ही कर दिया साढू का मर्डर

Sun, 03 Jan 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शमशाद मर्डर का मास्टर माइंड उसका साढ़ू ही निकला है। पुलिस का दावा है कि साढ़ू के एक महिला से संबंध थे, जिसका राज शमशाद जान गया था। शमशाद को रास्ते से ही हटाने के लिए साढ़ू ने शूटरों को 2.50 लाख रुपये की सुपारी देकर यह हत्या कराई थी। पुलिस ने साढ़ू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज आधिकारिक खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मूल रूप से खरखौदा निवासी शमशाद अली (32) पुत्र रियाजुद्दीन की शुक्रवार दिनदहाड़े हाईवे स्थित खिर्वा चौपले पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार शमशाद करीब आठ साल से अपने साढ़ू अख्तर अली पुत्र मो. रशीद के साथ जेवरी गांव में रह रहा था।

इस दौरान अख्तर अली के परिवार की एक महिला से संबंध बन गए थे। जिसकी भनक शमशाद को लग चुकी थी। जिसके चलते अख्तर ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। उसने पावली गांव निवासी दो बदमाशों को ढाई लाख रुपये में शमशाद की हत्या करने की सुपारी दी।
विज्ञापन


अख्तर ने बदमाशों को 50 हजार रुपये एडवांस दिए। जबकि अभी दो लाख रुपये देने बाकी रह गए थे। पुलिस ने शमशाद के साढ़ू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बता दी। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों बदमाशों को भी हिरासत में ले लिया। सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि मामले में अभी तक सामने आया है कि अख्तर के एक महिला से संबंध थे।
विज्ञापन


जिसका राज शमशाद जान गया था। जिसके चलते अख्तर ने ढाई लाख रुपये सुपारी देकर शमशाद की हत्या कराई। अख्तर सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें