मेरठ के सोतीगंज में एक बार फिर बाइक के स्पेयर पार्ट्स बदलने का मामला सामने आया है। चेकिंग में ट्रैफिक पुलिस ने एक स्प्लेंडर बाइक को रोका तो पता चला कि इंजन बदला हुआ है। पुलिस ने बाइक मालिक को जेल भेज दिया, लेकिन सोतीगंज का कबाड़ी हत्थे नहीं चढ़ा।
ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी नीटू सिंह बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जागृति विहार निवासी विपुल कुमार को रोका। जांच में पता चला कि बाइक के स्पेयर पार्ट्स बदले गए हैं। बाद में एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने पूछताछ की और युवक को सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया।