पुलिस फोर्स ने जंगल में कराई कांबिंग
मुठभेड़ की जानकारी पाकर एसपी देहात व सीओ सरधना कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जंगल में अन्य आरोपियों की तलाश में कांबिंग कराई गई। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। एसपी देहात के अनुसार आरोपियों से बरामद महेंद्रा पिकअप में चार गोवंश लदे थे। दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
मेरा बेटा बेकसूर था: दिलशाद
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक इरशाद के पिता दिलशाद और परिजनों ने मेरठ पुलिस पर आरोप लगाकर हंगामा किया। दिलशाद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेकसूर बेटे की हत्या की है। इसको लेकर वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। उनके बेटे के खिलाफ एक भी मुकदमा पंजीकृत नहीं है। वह ड्राइविंग करता था। गो तस्करों से उसका कोई लेना देना नहीं था। सोमवार रात आठ बजे से वह लापता था।
आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं
गोतस्करों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई, जिसमें एक दरोगा के हाथ में गोली लगी। जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर के सिर में गोली लगी। जिसमें उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है।
-अखिलेश कुमार, एसएसपी मेरठ
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/