जांच की जा रही है
इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित ने बताया कि दोनों पक्षों में दीवार को लेकर विवाद चला आ रहा था। दीवार के विवाद में ही विपिन ने गोली चलाई है। गोली तमंचे की है या बंदूक की इसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार है।
पुलिस का दिखाता है रोब, देता है धमकी
राम सिंह ने बताया कि विपिन ज्यादातर शाम को घर ही आ जाता है। उसके साथ में अन्य लोग भी रहते हैं। वह आए दिन गाली गलौच करते हुए दीवार को गिराने की धमकी देता है। रामसिंह का आरोप है कि बुधवार को भी विविन ने पुलिस का रौब दिखते हुए धमकी देकर उसने झगड़ा किया और फिर गोली चलाई।
तलाश में टीम भेज दी है
घायल के पिता ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, तलाश में टीम भेज दी है। मामले की जांच की जा रही है।
- अखिलेश सिंह भदौरिया, सीओ दौराला
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/