फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत के गढ़ गंगा मेले पर आतंकी साया

Thu, 19 Nov 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत में सबसे बड़े मेले के रूप में पहचान रखने वाले गढ़ गंगा मेले पर आतंकी साया मंडरा रहा है। पेरिस में आतंकी घटना के बाद ऐसे इनपुट मिलने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। लखनऊ से भी आला अधिकारियों ने मेले की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को डीआईजी रेंज ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सभी जिलों के एसएसपी से सुरक्षा प्लान मांगा गया है। बताया कि मेले को नौ जोन में बांटकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


गढ़ गंगा मेले की सीमा हापुड़ जिला में आती है। कार्तिक मास के इस प्रमुख मेले में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत के अलावा दिल्ली और हरियाणा से भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान से करीब एक सप्ताह पहले से ही दूर-दराज से लोग परिवार सहित भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहनों से गढ़ गंगा पहुंचना शुरू कर देते हैं। इस बार मेला स्थल पर करीब 25 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया गया है। जिनमें बड़ी संख्या मेरठ रेंज के छह जिलों से रहेगी। खुफिया विभाग इसको लेकर अलर्ट हो गया है। लखनऊ मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद आला स्तर पर भी सतर्कता बरती जा रही है।

9 जोन में बांटा गढ़ गंगा मेला
गढ़ गंगा मेले को लेकर अलर्ट के बाद सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। डीआईजी रेंज आशुतोष कुमार ने बताया कि मेले को नौ जोन में बांटा गया है। 1600 सिपाही, 350 सब इंस्पेक्टर, 23 डिप्टी एसपी, दो कंपनी एनडीआरएफ, तीन कंपनी पीएसी के अलावा भारी संख्या में महिला पुलिस, घुड़सवार, रेडियो पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट के अलावा एडिशनल एसपी को लगाया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाएड को विशेष रूप से मेला स्थल की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन पर रहेगी कड़ी पाबंदी
- मेला और आसपास के क्षेत्र में भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतिबंधित रहेगी
- जुआ और सट्टा लगाते मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी
- असलहे और धारदार हथियार पर रोक रहेगी
- विस्फोटक पदार्थ के अलावा पटाखे ले जाने पर भी होगी कड़ी कार्रवाई

मखदूमपुर मेले के लिए भी सुरक्षा इंतजाम
हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मखदूमपुर मेले के लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जहां स्थानीय पुलिस के अलावा, पीएसी और एनडीआरएफ के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें