फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के मकान में दिनदहाड़े घुसे बेखौफ बदमाश

Sun, 01 Nov 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइल्स व्यापारी और जैन मंदिर समिति अध्यक्ष के मकान में शनिवार को दिनदहाड़े घुसे बदमाशों ने लूटपाट मचाने की कोशिश की। बदमाशों ने व्यापारी के परिजनों और मकान में काम करने वालों को बाथरूम में बंद कर दिया। ऊपरी मंजिल पर परिजनों ने शोर मचाया तो एक बदमाश हड़बड़ाकर घर के अंदर रह गया, जबकि अन्य हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लोगों ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भी गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। बदमाशों की एक बाइक मौके पर रह गई।
विज्ञापन


मामला गंगानगर के एचए ब्लॉक का है। सुंदर लाल जैन टाइल्स व्यापारी और गंगानगर बी ब्लॉक स्थित जैन मंदिर समिति अध्यक्ष हैं। उनके मुताबिक, शनिवार पूर्वाह्न साढे़ 11 बजे वे अपने बेटों सिद्धार्थ और अमिताभ जैन के साथ दुकान पर थे। मकान में परिजनों के साथ नौकरानी, अलमारी बना रहे कारीगर अफजाल और ईमान थे।

आरोप है कि  दो बाइक पर सवार चार-पांच बदमाश डकैती के इरादे से मकान में घुसे। बदमाशों ने सोफे को ड्राइक्लीन करने आए संदीप का मोबाइल छीनकर नौकरानी समेत पांच लोगों को बाथरूम में बंद कर दिया। उसके बाद बदमाश ऊपरी मंजिल पर जाने लगे। ऊपरी मंजिल पर व्यापारी के परिजनों ने उन्हें देखा तो शोर मचा दिया। इस पर एक बदमाश मकान में अंदर रह गया, जबकि चार अन्य एक बाइक पर बैठकर भाग गए।
विज्ञापन


पांचवें बदमाश को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, उसने गोली मारने की धमकी दी और पैदल ही डिवाइडर रोड की तरफ भाग गया। वारदात की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। आधे घंटे बाद गंगानगर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाश की बाइक को कब्जे में लिया और जांच-पड़ताल करने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें