फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के निशानदेही पर 80 हजार बरामद, परिजनों ने सुनाई खरी खोटी

Mon, 29 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शौकेंद्र हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 80 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने रविवार को आरोपी जेल भेज दिया। वहीं शौकेंद्र के परिजन थाने पहुंच गए। वहां आरोपी को देख भड़क गए उसे जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


मूल रूप से शामली क्षेत्र के सिसौली गांव निवासी शौकेंद्र कुमार कश्यप (25) पुत्र ओम पाल सिंह कश्यप  कंकरखेड़ा क्षेत्र के गणपति विहार में अपने बहनोई विजयपाल के पास रहता था। वह सीमेंट, रेत आदि का कारोबार करता था। 15 दिसंबर को बदमाशों ने उससे ट्रैक्टर ट्राली, 20 हजार रुपये लूटकर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने मामले में महताब, शहजाद और सन्नवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पूर्व मामले के चौथे आरोपी सरफराज पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एसओ यादराम यादव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को उन्होंने हरियाणा में एक लाख रुपये में बेच दिया था, जिसमें पुलिस ने 80 हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें