फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में मेरठ पुलिस को ठेंगा

Mon, 18 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर मुठभेड़ में मेरठ पुलिस को ठेंगा दिखाकर गाजियाबाद पुलिस श्रेय लूटने में लगी है। मुठभेड़ की कागजी कार्यवाही में मेरठ पुलिस को घटनास्थल से गायब बताया गया है। जबकि, मेरठ पुलिस ईख के खेत में गाजियाबाद पुलिस के साथ कांबिंग में लगी थी। यह बात पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को पशु व्यापारियों से बदमाशों ने लूटपाट की थी। वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। एसपी सिटी ओेमप्रकाश, एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग, एसपी क्राइम टीएस सिंह, सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार, एसओ खरखौदा पीयूष दीक्षित समेत पुलिस फोर्स बदमाशों का पीछा करते हुए मोदीनगर होते हुए निवाड़ी थानाक्षेत्र तक पहुंच गई थी।

पल-पल की दी लोकेशन
मेरठ पुलिस वायरलेस सेट पर बदमाशों की पल-पल की लोकेशन देते हुए उनका पीछा कर रही थी। निवाड़ी क्षेत्र में बदमाश ईख के खेत में घुस गए, तब जाकर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, मोदीनगर के सिपाही अनिल कुमार ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया था, जिसे बदमाशों ने गोली मार दी थी। गाजियाबाद और मेरठ पुलिस ने संयुक्त रूप से बदमाशों से मुठभेड़ की।
विज्ञापन


‘टाइगर’ जता चुके नाराजगी
गाजियाबाद पुलिस ने एसओ खरखौदा के अलावा किसी का नाम लिखा-पढ़ी में नहीं शामिल किया। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मुठभेड़ में मेरठ पुलिस को ठेंगा दिखाकर गाजियाबाद पुलिस अकेले क्यों श्रेय लूटना चाहती है। शनिवार इस मामले को लेकर एसपी सिटी ओमप्रकाश ने एसएसपी डीसी दूबे के सामने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें