फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर के छोटे भाई की गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सेल्समैन की मौके पर मौत

Fri, 04 Aug 2017 02:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सेल्समैन का फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ में मंगलवार शाम को सेल्समैन अनिल, सतेंद्र, शनि व चौकीदार प्रभु रमन गैस एजेंसी के बाहर कुर्सी डालकर बैठे हुए थे। हल्की बारिश आई तो कर्मचारी एजेंसी में अंदर चले गए। तभी तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने सिलेंडर लेने की बात कही। अनिल ने पर्ची मांगी तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली। कर्मचारी कुछ समझते कि बदमाशों ने अनिल पर गोलियां चला दीं। अन्य तीन कर्मचारियों पर गोलियां नहीं चलाई, उन्हें धमकी देकर चुप रहने को कहा। एजेंसी संचालक रमन महापौर हरिकांत अहलूवालिया के भाई हैं। यह वारदात मेरठ के गंगानगर में हुई।
विज्ञापन


बदमाश तसल्ली से अनिल की हत्या करने के बाद वहां से भागे। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात, सीओ ने चश्मदीद तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों का टारगेट सिर्फ अनिल था। बदमाशों के चेहरे खुले थे और वह हेलमेट भी नहीं पहने थे। एजेंसी पर सीसीटीवी नहीं हैं। पुलिस तीनों कर्मचारियों के नंबरों की सीडीआर निकलवा रही है।

परिजन बोले, किसी से रंजिश नहीं

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
एसपी देहात के मुताबिक अनिल की पत्नी शीतल और बड़े भाई सुनील ने हत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। ना ही किसी पर शक जताया है। एजेंसी पर कैश भी सुरक्षित मिला है। एजेंसी में रंजिश को दृष्टिगत रखते हुए जांच की जा रही हैं।

30 मिनट बाद पहुंची यूपी 100 पुलिस
कर्मचारियों के अनुसार वे घटना की सूचना देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर को लगातार फोन मिलाते रहे। लेकिन करीब 30 मिनट बाद नंबर लग पाया। जिसके बाद यूपी 100 पुलिस के अलावा गंगानगर, भावनपुर पुलिस के साथ एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

गंगानगर में दहशत, खंगाले सीसीटीवी कैमरे

हत्या के बाद जानकारी लेते दरोगा
दिनदहाडे़ सेल्समैन की हत्या की वारदात के बाद गंगानगर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गंगानगर में कई दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि एजेंसी से कुछ दूर एक कॉलोनी के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसकी फुटेज से आरोपी बाइक पर भागते नजर आए हैं।

एजेंसी से जुडे़ हत्या के तार
कर्मचारियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अनिल करीब दो साल से एजेंसी पर काम कर रहा था। पिछले कुछ माह में एजेंसी से चोरों ने रेगुलेटर से भरा कार्टन चोरी कर लिया था जिसकी रिपोर्ट भावनपुर थाने में दर्ज है। उसके बाद तनख्वाह कम होने की वजह से अनिल यहां से काम छोड़कर गोकुलपुर स्थित पुरूषोत्तम गैस एजेंसी पर काम करने लगा था। इस दौरान गोदाम से कई खाली सिलेंडर गायब होने लगे। जिसके बाद अनिल को फिर से एजेंसी की देखरेख के लिए वापस बुला लिया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें