बताया गया कि मवाना पुलिस ने अबुजर पुत्र जर्रार के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि मवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी और आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/