फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे पर जानलेवा हमला और फायरिंग, आठ युवकों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Sun, 01 Jan 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार सवार मां-बेटे पर दर्जन भर युवकों ने शनिवार शाम हमला कर दिया। बचाव में आई पीड़ित की बहन और बहनोई को भी पीटा गया। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने दबिश देकर एक अपार्टमेंट से आठ युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में थाने पहुंचे कई युवक पुलिस को गाली देकर भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने तीन और आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया।   
विज्ञापन


गंगानगर आई ब्लॉक में सुधीर प्रधान पुत्र रिटायर सूबेदार मूलचंद सिंह रहते हैं। वह सेनेटरी की दुकान करते हैं। सुधीर शनिवार शाम अपनी मां विमला के साथ एल ब्लॉक में बहन सुमन यहां कार से जा रहे थे। इसी दौरान गंगासागर कॉलोनी की ओर से आए दो दर्जन से अधिक युवकों ने हॉकी, डंडे, लोहे की रॉड, तमंचे लेकर कार पर हमला कर दिया। सुधीर को कार से निकालकर पीटा गया। बचाव में आई मां, उसकी बहन सुमन और बहनोई अनुज को भी पीटा गया। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर यूपी 100 और गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुधीर की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने 30 युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
 

पुलिस को गाली देकर भागे

पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में दबिश देकर आठ युवकों को पकड़ा है। कुछ देर बाद ही आधा दर्जन युवक गंगानगर थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गाली देकर भागने लगे। मौके पर मौजूद पीड़ित पक्ष और पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कराती पुलिस

यूपी पुलिस
गंगासागर कॉलोनी से घटनास्थल तक कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस इनके आधार पर आरोपियों की पहचान कराने की बात कर रही है। पुलिस के अनुसार सुधीर के भांजे शांतनु का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उन्हीं आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें