फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शराब पीने के बाद झगड़ा, भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस बल तैनात

Wed, 06 May 2020 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के बड़ौत में बिनौली रोड स्थित मोहननगर कॉलोनी में शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


लुहारा गांव निवासी श्यामवीर मोहननगर कॉलोनी में रह रही बहन श्यामबीरी के घर पिछले एक साल से रह रहा है। देर रात्रि श्यामवीर की उसी मोहननगर कॉलोनी के ही निवासी जोनिस पुत्र नत्थू के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि श्यामवीर ने जोनिस पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां पहुंची भीड़ ने श्यामवीर को घेर लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें: शामली: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने घायल जोनिस को बड़ौत के सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि घटना की पूरी तहकीकात की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें