फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सतीश गिरि समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
50 लाख की रंगदारी नहीं देने पर भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले पर जानलेवा हमला करने वाले सतीश गिरि को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। सतीश की निशानदेही पर पुलिस ने बागपत से उसके साथी सोनू और गाजियाबाद से सुरेंद्र राणा को दबोच लिया है। तीनों आरोपियों ने करीब एक दर्जन से अधिक घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है।  
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले ब्रह्मपुरी के पंजाया मोहल्ला निवासी भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले को शारदा रोड पर बदमाशों ने तीन गोली मारी थी। जांच में सामने आया कि पुलिस कस्टडी से भागे कुख्यात सतीश गिरि निवासी स्याल भावनपुर ने काले से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं मिलने पर उसने अपने साथी सुरेंद्र राणा के साथ मिलकर काले पर जानलेवा हमला किया था। आईजी अजय आनंद ने कुख्यात सतीश गिरि पर 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। सतीश के तलाश में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस की कई टीमें लगी हुईं थी। शनिवार दोपहर क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से सतीश गिरि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सतीश की निशानदेही पर बागपत से सोनू त्यागी और गाजियाबाद से सुरेंद्र राणा को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस भाजपा पार्षद पर हुए हमले का खुलासा कर सकती है।

सतीश की फरारी में था सोनू त्यागी
डेढ़ महीने पहले सतीश गिरि को फतेहगढ़ पुलिस मेरठ कचहरी में पेशी पर लाई थी। सतीश का साथी सोनू त्यागी कचहरी में उनसे मुलाकात करने आया था। सोनू ने फतेहगढ़ पुलिस को सिटी रेलवे स्टेशन पर शराब पिलाई और उसे नशीला पदार्थ दे दिया। पुलिसकर्मी बेहोश हुए तो सोनू सतीश गिरि को लेकर फरार हो गया। सोनू प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।
विज्ञापन


अपहरण का मचाया हल्ला
बागपत के ढ़िकौली-बंथला मार्ग पर खैला गांव के मोड़ के पास स्विफ्ट कार सवार प्रॉपर्टी डीलर सोनू त्यागी अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ बड़ागांव जा रहा था। मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम ने दोपहर करीब दो बजे खैला मोड़ पर इनोवा से ओवरटेक करके उसकी कार रुकवा ली। पुलिस सोनू त्यागी समेत तीनों को कार में बैठाकर ले गई। लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण होने का शोर मचाया। सूचना पर खेकड़ा थाने में समाधान दिवस पर मौजूद डीएम हृदय शंकर तिवारी, एएसपी अजीजुल हक, सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय, चांदीनगर और खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुुंची। बाद में पता चला कि मेरठ क्राइम ब्रांच उन्हें ले गई है। इस दौरान चर्चा रही कि स्विफ्ट कार में सोनू त्यागी के साथ सतीश गिरी मौजूद था, जिसे पुलिस गाजियाबाद से गिरफ्तार बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें