फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की छिलाई करने गए किसान की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 03 Dec 2016 02:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत में गन्ने की छिलाई करने गए किसान की शुक्रवार दोपहर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बेटे की लाश देखकर मां की चीख निकल गई। हत्या की जानकारी लगते ही ग्रामीण खेत में दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

मामला किठौर क्षेत्र के इंद्रपुरा गांव का है। महाराज सिंह (55) पुत्र स्व. बद्दल सिंह शुक्रवार सुबह गन्ने की छिलाई करने खेत पर गया था। दोपहर करीब एक बजे महाराज की मां अजरी देवी खाना लेकर खेत पर गई थी। वहां महाराज का शव लहूलुहान हालत में देखकर अजरी देवी की चीख निकल गई। वह खाना वहीं छोड़कर गांव की तरफ दौड़ी। हत्या की सूचना लगते ही महाराज का छोटा भाई रामसिंह और ग्रामीण जंगल में पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक महाराज की पत्नी लगभग 25 साल पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। तभी से वह अकेले रहता था। उसके छोटे भाई रामसिंह ने अपने हिस्से की कुछ दिनों पहले पांच बीघा जमीन बेच दी थी। रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएसआई किठौर विनोद कुमार ने बताया कि महाराज सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें