फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी प्रधान समेत दो गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्वा जलालपुर में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर हुए संघर्ष के पांचवें दिन सोमवार को तनावपूर्ण शांति रही। वहीं, पुलिस ने देर शाम दबिश देकर हत्यारोपी प्रधान रजी मोहम्मद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 पुलिस अब तक तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुुकी है, जबकि चार हत्यारोपी पकड़ से दूर हैं। पुलिस हत्यारोपियों और बलवाइयों की तलाश में दबिश दे रही है।

खिर्वा जलालपुर में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर शाह अब्बास और इरफान ठेकेदार पक्ष में पांच दिन पूर्व संघर्ष हुआ था। जिसमें शाह अब्बास पक्ष से रईस की मौत हो गई थी। वहीं, दोनों पक्ष के करीब 18 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


 पुलिस ने इस मामले में शाह अब्बास पक्ष की तहरीर पर मुख्य हत्यारोपी इरफान ठेकेदार और मौजूदा प्रधान रजी मोहम्मद समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

 वहीं, अलग-अलग तहरीर पर एक पक्ष से 56 तथा दूसरे के 32 लोगों के खिलाफ बवाल का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने रईस मर्डर में तीन दिन पूर्व मुज्जमिल को जेल भेज दिया था। वहीं, सोमवार शाम को दबिश देकर प्रधान रजी मोहम्मद और मुन्ना पुत्र आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें