फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने विकास दुबे एनकाउंटर पर उठाए सवाल, कहा- बंद कर देनी चाहिए सभी अदालतें

Fri, 10 Jul 2020 10:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि सारी अदालतें बंद कर देनी चाहिए। भाजपा के ठोक दो राज में अदालत की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला पांच लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गाया। एसटीएफ की टीम गाड़ी उसे कानपुर ला रही ला रही थी। इसी दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। 

बता दें कि मध्य प्रदेश की पुलिस ने गुरुवार को ही विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। 
विज्ञापन




वहीं गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई थी। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें