फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आईपीएल में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, कई पकड़े

Sat, 20 May 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सट्टेबाजी
विज्ञापन
मेरठ में एसटीएफ ने शुक्रवार रात ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर स्थित एक मकान में छापा मारकर आईपीएल मैच में लाखों रुपये की सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। उसने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन और अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। एसटीएफ का मानना है कि ये लोग अब तक आईपीएल में 30-40 लाख रुपये का धंधा कर चुके हैं। 
विज्ञापन

एसटीएफ सीओ अनित कुमार और इंस्पेक्टर विनोद काकड़ा ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर्स के सामने शिव शक्ति नगर के एक मकान में आईपीएल मैच को लेकर सट्टेबाजी की सूचना मिली थी। टीम ने रैकी कर रात करीब 10 बजे सुमित जैन के मकान में छापा मारा। 
दूसरी मंजिल पर कुछ लोग मुंबई इंडियन और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच को लेकर सट्टा लगा रहे थे। यहां से सुमित जैन उर्फ जूली, इंदिरा नगर निवासी विजय उर्फ मिंटू और सरस्वती लोक निवासी मनीष उपाध्याय को गिरफ्तार किया। इनसे 19 मोबाइल फोन, नेट डिवाइस, एक लैपटॉप, केलकुलेटर, रजिस्टर  और 35 हजार रुपये बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि ये हैंड फोन बॉक्स के माध्यम से पार्टियों से बात कर दांव लगवाते हैं।  इनके खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें