फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे के भीतर फिर डबल मर्डर, किसान और उनकी पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या

Tue, 11 Jul 2017 09:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हस्तिनापुर/मेरठ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलीपुर मोरना के जंगल में खेत से चारा लेकर बुग्गी से लौट रहे किसान और उनकी पत्नी की सोमवार सुबह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस दौरान किसान के बेटे ने खेत में भागकर किसी तरह जान बचाई। हमलावरों ने दंपति के शरीर पर भी चाकुओं से भी हमला किया। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा 15 वर्षीय किशोर भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। हमलावरों ने किसान के बेटे की हत्या के लिए भी उसके घर तक पीछा किया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों को घेर लिया और शव नहीं उठने दिए। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


अलीपुर मोरना निवासी प्रेम सिंह भाटी (58) पुत्र सुक्कन सिंह किसान थे। सोमवार सुबह प्रेम सिंह अपनी पत्नी मुनेश (53) और बड़े बेटे जोगेंद्र के साथ खेत से चारा लेकर भैंसा बुग्गी से घर जा रहे थे। गांव से करीब पांच सौ मीटर पहले जंगल के रास्ते में तीन बाइकों पर आधा दर्जन युवक हाथ में पिस्टल और तमंचे लेकर पहुंचे। जैसे ही हमलावरों ने पिस्टल से फायरिंग की तो किसान का बेटा जोगेंद्र बुग्गी से कूदकर ईख के खेत के रास्ते से भाग निकला। उसके बाद हमलावरों ने प्रेमसिंह और उनकी पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। खून से लथपथ किसान और उनकी पत्नी बुग्गी से सड़क पर गिर पड़े, उसके बाद भी हमलावर गोली दागते रहे। किसान के सिर, कनपटी और कंधे के पास और सीने में पांच गोली लगी हैं, जबकि महिला के सिर, नाक के पास और और सीने समेत पांच गोली मारी हैं। उन पर चाकुओं से भी वार किए गए। इस बीच 15 वर्षीय अंश पुत्र भूपेंद्र पर भी फायर किया, उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल को सीचएसी में भर्ती कराया गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिनदहाड़े पति पत्नी की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर यूपी 100 और एसओ हस्तिनापुर पहुंचे। बाद में एसपी देहात राजेश कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव गाड़ी में रखे तो आक्रोशित लोगों ने एसओ के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस को घेर लिया। घंटो तक ग्र्रामीणों ने शव नहीं जाने दिए। एसपी देहात और तहसीलदार राजबहादुर ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों शव को उठने दिया गया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया। एसपी देहात ने बताया कि मृतक के पुत्र जोगेंद्र सिंह ने गांव निवासी सोनू पुत्र धर्म सिंह, मोनू पुत्र कंवरपाल, मान सिंह पुत्र जिलेराम, गुड्डू पुत्र रणवीर उर्फ लीले, राहुल पुत्र दुष्यंत और अजय पुत्र अजीतपाल निवासी ग्राम निडावली व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें