फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी के सामने फूट-फूटकर रोई एएसपी की पत्नी  

Wed, 24 May 2017 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी 100 के मेरठ जोन के प्रभारी एएसपी महेश सिंह अत्री के खिलाफ सुबूत लेकर उनकी पत्नी मंगलवार को एडीजी जोन अरविंद कुमार से मिली। आरोप लगाया कि पति ने उन्हें धोखे से कागजों पर हस्ताक्षर कराकर तलाक दिया है। अब दूसरी शादी कर ली है। एडीजी के सामने फूट-फूटकर रोते हुए न्याय की गुहार लगाई। एडीजी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-100 निवासी पीपीएस अधिकारी महेश सिंह अत्री एडीजी जोन ऑफिस में बैठते हैं। परिवार में पत्नी तनु, बेटा श्रेय और बेटी सवालिका है। बेटी सवालिका (12) को साथ लेकर एडीजी जोन से मिलीं तनु अत्री ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति ने एक प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने करीब चार साल पहले धोखाधड़ी से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। उसके बाद भी वह लगातार नोएडा में घर पर आते रहे। 
करीब एक महीने पहले पति ने मुझसे पल्लवी चौधरी नाम की एक युवती से शादी करने की बात कही। मैंने इसका विरोध किया, तो पति का कहना था कि तुमसे चार साल पहले तलाक हो चुका है। तनु ने एडीजी से सवाल करते हुए कहा कि अब दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च और परिवार का पेट कैसे पालूं। 
विज्ञापन


गंभीर आरोप लगाए, सुबूत भी सौंपे 
तनु ने पति पर गंभीर आरोप लगाकर उनके खिलाफ एडीजी को सुबूत भी सौंपे। कहा कि शादी को 15 साल हो चुके हैं। आरोप लगाया कि शादी के चार साल बाद एक महिला के साथ उनके आपत्तिजनक फोटो मिले थे। शक होने के बावजूद बच्चों की खातिर सब सहती रही। कई बार उन्होंने पीटा और पिस्टल तानी। पुलिस की धमकी देते थे। अब उन्होंने दूसरी शादी कर ली। तनु ने दूसरी महिलाओं के फोटो और रिकार्डिंग भी एडीजी को सौंपी।

बाहर रोती रही तनु, ऑफिस में बैठे थे महेश
मां-बेटी एडीजी ऑफिस में पहुंचीं तो खलबली मच गई। क्योंकि महेश सिंह अत्री भी एडीजी ऑफिस में ही बैठते हैं। तनु बाहर रोती रहीं और महेश अपने ऑफिस में ही बैठे रहे। अंदेशा था कि तनु और सवालिका उनके ऑफिस में घुस सकती हैं। मामला बढ़ भी सकता था। लेकिन तनु ने ऐसा नहीं किया। वह सीधे एडीजी से मिलीं और मीडिया से अपनी बात बताकर वापस लौट गईं।

कैसे मिलेगा इंसाफ 
तनु ने आरोप लगाया है कि वह दो सप्ताह पहले भी तत्कालीन आईजी/एडीजी अजय आनंद से मिलकर गई थीं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उम्मीद है कि एडीजी आनंद कुमार मेरी मदद करेंगे।

मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा
मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है। मैं तलाक नहीं चाहता था। सब कुछ तनु की मर्जी से हुआ है। लगभग साढ़े तीन साल पहले तलाक हो चुका है। मामला कोर्ट में चला था। -महेश सिंह अत्री, एएसपी/तनु के पति

जांच के बाद सामने आएगा सच
एएसपी महेश सिंह अत्री की शिकायत लेकर उनकी पत्नी तनु अत्री आई थीं। मैंने उनकी शिकायत को गंभीरता से सुना है। अभी दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच पड़ताल के बाद ही सच सामने आएगा। -आनंद कुमार, एडीजी मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें